Breaking news
वाशिंगटन, तीन जून (भाषा) कांग्रेस के 21 सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने ट्रम्प प्रशासन से यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है कि अंतरराष्ट्रीय छात्र सितंबर में शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए दाखिला ले सकें।
विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और होमलैंड सुरक्षा मंत्री चाड वोल्फ को लिखे पत्र में समूह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्र और उनके परिवारों ने 2018-19 में अमेरिका की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में तकरीबन 41 अरब डॉलर का योगदान दिया।
अमेरिका में आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की दूसरी बड़ी संख्या भारतीयों की होती है। भारत के 200,000 से अधिक छात्र अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र अमेरिका में रहने और ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) कार्यक्रम के लिए दाखिला लेने तथा सितंबर में होने वाली कक्षाओं के लिए वीजा हासिल करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं क्योंकि वीजा जारी करने की प्रक्रिया अभी निलंबित है।
ओपीटी कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्र अपना कोर्स पूरा करने के बाद अमेरिका में काम भी कर सकते हैं।
सांसदों को आशंका है कि इन दिक्कतों से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अमेरिका के पसंदीदा जगह होने पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
पत्र में कहा गया है, ‘‘दुनियाभर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के बंद होने से छात्र वीजा के लिए आवेदन नहीं दे पा रहे हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालयों को सितंबर 2020 के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के दाखिले में संभावित रूप से 25 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘हम आपके संबंधित विभाग से वीजा सेवाओं के लिए बढ़ती मांग से निपटने की योजनाएं साझा करने का अनुरोध करते हैं जिसमें यह भी शामिल है कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास कैसे एफ-1 और जे-1 वीजा आवेदनों को प्राथमिकता देंगे।’’
DON'T MISS
DON'T MISS
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि: युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के आवास के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस प्रमुख ने पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
देश  /   6 seconds ago
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि: युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के आवास के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली  /   2 minutes ago
दिल्ली पुलिस प्रमुख ने पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
पश्चिम बंगाल  /   4 minutes ago
मोहम्मडन स्पोर्टिंग के सामने रीयल कश्मीर एफसी की कड़ी चुनौती
लखनऊ  /   6 minutes ago
हज विभाग को फिर से विदेश मंत्रालय के अधीन किया जाए : नौशाद आजमी
मुंबई  /   16 minutes ago
राठौड़ की बर्खास्तगी की मांग से समझौता नहीं करेंगे : चंद्रकांत पाटिल
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   4 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   14 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   2 hours ago
India Toy Fair 2021: दुनिया के बाजार में अब बजेगा भारतीय खिलौनों का डंका|2PM Bulletin
देश  /   2 hours ago
पश्चिम बंगाल में अब ‘स्कूटी संग्राम’| Khelo India winter games Gulmerg| @6PM Bulletin
देश  /   1 days ago
Bharat Bandh: आज ‘भारत बंद’ है| व्यापारियों ने आज बुलाया भारत बंद| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
दक्षिण के मिशन पर मोदी, कांग्रेस को जमकर लगाई लताड़ | @6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
JP NADDA: बीजेपी का मिशन ‘सोनार बांग्ला’| LPG PRICE HIKE| 2PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731