Breaking news
वाशिंगटन, 13 जनवरी । एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि सरकारों और सभी तरह के मीडिया के प्रति लोगों के घटते विश्वास से दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के अभियान के सीमित होने का खतरा है,खासकर अमेरिका में।
संचार कंपनी एडेलमेन ने संस्थानों के प्रति विश्वास की स्थिति के वार्षिक आकलन में पाया कि इस “इन्फोडेमिक“ (अधिकतर झूठी जानकारी होना) भरोसे की कमी को बढ़ा रही है जिससे महामारी से निपटने में अधिक समय लग सकता है।
एडेलमेन के सीईओ रिचर्ड एडेलमेन ने कहा, "यह सूचना दिवालियापन का दौर है।"
उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते वाशिंगटन में अमेरिका के संसद भवन पर हमला और कोविड-19 का टीका लगवाने को लेकर सिर्फ एक तिहाई लोगों के इच्छुक होने से "गलत सूचना" के खतरे का पता चलता है।
कंपनी ने पाया कि महामारी के खिलाफ सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान में सबसे बड़ी रूकावट टीकों पर संदेह है। 28 देशों में आकलन किया गया और उसने पाया कि नवंबर तक ही जवाब देने वाले दो तिहाई से कुछ अधिक लोगों ने कहा कि वे एक साल के अंदर टीका लगवाने के इच्छुक हैं।
कंपनी ने कहा कि यह हिचकिचाहट सबसे ज्यादा रूस में है जहां सर्वेक्षण में शामिल किए गए 15 फीसदी लोग जल्द से जल्द टीका लगवाने के इच्छुक थे और सिर्फ 25 प्रतिशत ही एक साल के अंदर टीका लगवाने को राजी दिखे।
अमेरिका में कंपनी ने पाया कि कुल 59 फीसदी लोग एक साल के अंदर टीका लगवाने के इच्छुक हैं और 33 प्रतिशत जल्द से जल्द टीके की खुराक लेना चाहते हैं।
उसने बताया कि सबसे ज्यादा विश्वास भारत में दिखा जहां 51 प्रतिशत लोग तत्काल टीका लगवाने के लिए राजी थे और अन्य 29 फीसदी लोग एक साल के अंदर टीका लगवा लेना चाहते हैं। कुल मिलाकर भारत में 80 फीसदी लोग टीका लगवाने के इच्छुक हैं।
दुनियाभर की सरकारें और स्वास्थ्य कर्मियों को उम्मीद है कि सुचारू रूप से टीकाकरण शुरू करने से यह संशय खत्म हो जाएगा।
टीकों को लेकर संकोच दिखने के बावजूद एडेलमेन ने पाया कि व्यवसाय सबसे अधिक विश्वस्त संस्थानों के तौर पर उभरे हैं, क्योंकि किसी हद तक उन्होंने सीमित समय में टीके विकसित किए हैं। उनकी विश्वसनीयता इसलिए भी बढ़ी है कि उन्होंने कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के बावजूद घर से काम करने का तरीका खोजा।
सर्वेक्षण में शामिल करीब 61 प्रतिशत लोगों ने व्यवसायों पर विश्वास जताया है। सरकारें विश्वास के शीर्ष स्थान से हट गई हैं। उनपर 53 प्रतिशत लोगों का विश्वास है।
कंपनी ने पाया कि सरकारों में यकीन 2020 के मध्य से तेजी से गिरा। महामारी के शुरुआती महीनों में लोग अपने राजनीतिक नेताओं के साथ खड़े रहे। उसके बाद से विश्वास तेजी से कम हो गया, खासकर अमेरिका और चीन में।
यह ऑनलाइन सर्वेक्षण 33,000 से ज्यादा लोगों पर 19 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच किया गया था। यह विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान जारी किया जाता है लेकिन महामारी की वजह से इस बैठक को रद्द कर दिया गया है। मगर आयोजक 25-29 जनवरी के बीच ऑनलाइन चर्चा का आयोजन करेंगे ।
DON'T MISS
DON'T MISS
पीएम मोदी 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, सभी ट्रेन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए होगी रवाना
गुजरात  /   12 minutes ago
पीएम मोदी 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, सभी ट्रेन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए होगी रवाना
देश  /   15 minutes ago
जेएनपीटी-सेज को 4,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद
विदेश  /   25 minutes ago
हैरिस को शपथ दिलाएंगी पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति
विदेश  /   26 minutes ago
बाइडन ने अपने प्रशासन में 20 भारतीय-अमेरिकियों को किया नामित
देश  /   36 minutes ago
उत्तर भारत में कई स्थानों पर घना कोहरा, इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश  /   4 days ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   4 days ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   4 days ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   4 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   4 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   3 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   5 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
राजस्थान  /   1 months ago
कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
देश  /   21 hours ago
वैक्सीन क्रांति: देश में वैक्सीनेशन महाभियान शुरू| इन्हें लगा देश का पहला कोरोना टीका | 2PM Bulletin
देश  /   1 days ago
Agriculture Bill 2020: कृषि कानूनों पर कांग्रेस का हल्ला बोल|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Kisan Andolan: राहुल गांधी लड़ेंगे किसानों की लड़ाई |73rd Army Day| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
Rahul Gandhi की पोंगल Politics| मोदी सरकार पर हमलावर ShivSena |6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
Kisan Andolan: ट्रैक्टर रैली से सरकार को शर्मिंदगी क्यों? |6PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731