पणजी: गोवा कांग्रेस के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 विधायक हैं।

साल 2019 में भी इसी प्रकार कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।