पालमपुर, 02 नबम्बर ;। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की

अध्यक्षता में भारत हर दृष्टि से सब प्रकार का विकास ही नही कर रहा बल्कि राश्ट्रीयता की भावना को दृढ़ करने का ऐतिहासिक प्रयास कर रहा बहै। इस दृष्टि से पूरे देश में चलने वाला कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ अत्यन्त महव्वपूर्ण है। देश का सौभाग्य है कि मोदी के नेतृत्व में एक नये बलिदानयों वके सपनों के भारत का निर्माण हो रहा है।





शान्ता कुमार ने वीरवार को एक बयान में कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छोटे से हिमाचल प्रदेश से 650 युवा हिमाचल के विभिन्न गांव की माटी लेकर दिल्ली पहुंचे। पूरे देश से इकटठी की हुई इस माटी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत उद्यान का निर्माण किया जाएगा। मैं इन सभी हिमाचल के युवाओं को और विशेषकर हिमाचल के युवा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया और दिल्ली में उनके निवास पर सभी युवा इकटठे हुए।





शान्ता कुमार ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि हिमाचल प्रदेश के युवा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मन्त्रिमण्डल में शानदार काम कर रहे है। सरकारी काम के साथ साथ वे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को कई प्रकार की गतिविधियों में शामिल करके उनके विकास में एक महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर और इन युवाओं को बहुत बहुत बधाई दी है।