हिमाचल प्रदेश: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुल्लू में रोड शो किया।

सबसे पहले दिल्ली वालों ने इंजन बदला और लेटेस्ट मॉडल केजरीवाल को चुना तो दिल्ली के विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पंजाब की बारी है। हर राज्य कह रहा है कि AAP की सरकार हमारे यहां होनी चाहिए: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट है, लेकिन पिछले 20 साल में यहां एक भी नया सरकारी स्कूल, सड़क, डिस्पेंसरी, सरकारी अस्पताल बना? तो ये सारा पैसा कहां जाता है? एक बार कांग्रेसियों की जेब में गया और एक बार भाजपा की जेब में गया: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कुल्लू