धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) : दलाई लामा ने 'ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग' एवं ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

लामा ने ब्रिटेन में प्रिंस फिलिप (99) के निधन के बाद महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस चार्ल्स को संबोधित करते हुए पत्र भेजे हैं।

महारानी एलिजाबेथ को भेज गए पत्र में उन्होंने लिखा, 'आपके पति तथा ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनके लिये प्रार्थना करता हूं और दुख की इस घड़ी में आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। '

प्रिंस चार्ल्स को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा, 'मैंने आपकी मां, महारानी को पत्र लिखकर दुख की इस घड़ी में शोक व्यक्त किया है। आपको अपना प्रिय और आदरणीय मित्र मानते हुए मैं आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'