मुंबई,: महाराष्ट्र के पुणे से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जा रहे एयरएशिया इंडिया के एक विमान को रविवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से ऐन पहले रोक दिया गया।

विमान ए-320 में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

एयरएशिया इंडिया ने एक बयान में पुष्टि की कि उसकी पुणे-बेंगलुरु की उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण रोकनी पड़ी। हालांकि, कंपनी ने अन्य विवरण साझा नहीं किया है।