हिंदू शब्द कहां से आया? यह फ़ारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली

कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया है। यह बेहद निंदनीय है। जनता इसका जवाब देगी। अगर कांग्रेस की नीयत साफ है, तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए: अरुण सिंह, कर्नाटक भाजपा प्रभारी, बेंगलुरु