बेंगलुरु: कर्नाटक की निवर्तमान भारतीय जनता पाटी (भाजपा) सरकार के दो मंत्रियों ने 2019 में कांग्रेस विधायकों के एक समूह के दलबदल के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को जिम्मेदार ठहराया। इस दलबदल की वजह से एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गठबंधन सरकार का 14 महीने बाद पतन हो गया था।.

निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्वी वाली में सरकार में मंत्री के. सुधाकर और एस टी सोमशेखर ने यह मुद्दा ऐसे समय उठाया है जब सिद्धरमैया राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शुमार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार से है।.