विदिशाः मत्स्य विभाग का सहायक संचालक 50 हजार री रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Assistant Director of Fisheries Department arrested


विदिशा, 4 मार्च (हि.स.)। भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार को विदिशा जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए यहां मत्स्य विभाग में पदस्थ सहायक संचालक संतोष कुमार दुबे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित सहायक संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।







जानकारी के अनुसार, अगस्त 2022 के एक आदेश में हितग्राही को लगभग एक लाख 80 हजार रुपये का भुगतान करना था। बजट आने के बाद राशि हितग्राही के खाते में जमा की गई थी, लेकिन उस राशि में 50 हजार रुपये सहायक संचालक को देने का तय किया गया था। लोकायुक्त पुलिस की निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर फरियादी हरिराम रैकवार की शिकायत की पुष्टि के बाद सहायक संचालक संतोष कुमार दुबे को विदिशा में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।







हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश