महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। उन्होने कहा,"आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है।यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।"

वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं: PM