बॉलीवुड की खूबसुरत अदाकारा पूजा बत्रा अपना जन्मदिन 27 अक्तूबर को मनाती हैं। वह अब भले की बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन एक समय ऐसे था जब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी।

पूजा बत्रा ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। 

पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्तूबर 1976 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ था। उनके पिता एक कर्नल थे। पूजा बत्रा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पुणे की थी। फिल्मों में कदम रखने से पहले पूजा बत्रा ने लंबे समय तक मॉडलिंग की। वह भारत की मशहूर मॉडल में से एक रह चुकी हैं। पूजा बत्रा साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का भी ताज अपने नाम कर चुकी हैं।

पूजा बत्रा ने लंबे समय तक विज्ञापनों के लिए भी काम किया था। वह भारत में अमेरिकी शैंपू विज्ञापन हेड एंड शोल्डर का पहला भारतीय चेहरा थीं। लंबे समय तक विज्ञापनों में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। पूजा बत्रा पहली बार अभिनेता अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म विरासत में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 1997 में आई थी।