नबरंगपुर (ओडिशा),: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने माओवादियों के एक ठिकाने से कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और गर्भावस्था जांच किट बरामद किये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।.

माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बारे में नबरंगपुर की पुलिस अधीक्षक एस सुश्री ने बताया कि ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे नबरंगपुर जिले के रायघर इलाके में माओवादी विरोधी अभियान चलाया।.