Breaking news
मुम्बई: शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सरकार से ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी और टेलीविजन रेटिंग एजेंसी बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता के बीच हुई कथित बातचीत की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन करने की मांग की।
राकांपा के प्रमुख प्रवक्ता महेश तपासे मीडिया में वायरल उस कथित बातचीत का जिक्र कर रहे थे, जिसके अनुसार गोस्वामी को बालाकोट हवाई हमले के बारे में कई गुप्त जानकारियों का पता था।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद स्तब्ध व परेशान करने वाला है कि कैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे का इस्तेमाल टीआरपी पाने के लिए किया गया।’’
तपासे ने कहा कि वह इस संबंध में बातचीत करने के लिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मंगलवार को मुलाकात करेंगे और ‘चैटगेट’ पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी स्पष्टीकरण मांगेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ सवाल यह भी उठता है कि अर्णब को कैसे इतनी संवेदनशील जानकारियां पता थी। गृह मंत्रालय को तुरंत इस सूत्र का पता करना चाहिए और तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।’’
तपासे ने दावा किया कि गोस्वामी मुम्बई पुलिस और महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) की छवि खराब करने में सबसे आगे रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ टीवी पर बहस के दौरान, उन्होंने पालघर घटना को साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उन्होंने मुद्दे को विषय से भटकाया और गलत व्याख्यान पेश किया। यह सब कुछ केवल एमवीए सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा को अर्णब गोस्वामी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
गौरतलब है कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के पूर्व सीईओ दासगुप्ता को मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने गत वर्ष 24 दिसम्बर को कथित टीआरपी हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया था। रक्त शर्करा का स्तर स्तर बढ़ने के बाद दासगुप्ता को शनिवार को सरकारी जे. जे. अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुम्बई पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी ने समाचार चैनल के दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए दासगुप्ता को ‘‘लाखों रुपये’’ की रिश्वत कथित तौर पर दी थी।
तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही
मध्य प्रदेश  /   2 minutes ago
तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह
पश्चिम बंगाल  /   5 minutes ago
मोदी, शाह सबसे बड़े लुटेरे, ‘परिवर्तन’ दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं : ममता
विदेश  /   9 minutes ago
पोप ने इराक के ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों के अत्याचार माफ कर देने की अपील की
उत्तराखंड  /   13 minutes ago
उत्तराखंड में 18 मार्च को मनाया जाएगा 'बातें कम, काम ज्यादा'
दिल्ली  /   19 minutes ago
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   5 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   23 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
दिल्ली  /   1 days ago
Delhi Education Board: CM अरविंद केजरीवाल ने बताया क्यों खास होगा दिल्ली का बोर्ड@NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election 2021: TMC छोड़कर बीजेपी में आए दिनेश त्रिवेदी|ममता पर साधा निशाना@National Duniya
देश  /   1 days ago
फिर सताने लगा कोरोना का खौफ| राहुल के निशाने पर मोदी सरकार@NationalDuniya
महाराष्ट्र  /   1 days ago
सुशांत केस में NCB का बड़ा कदम| चुनावी दंगल, TMC की पहली लिस्ट जारी @National Duniya
देश  /   2 days ago
कांग्रेस का मोदी सरकार पर ‘शायराना’ तंज|PM Modi addresses webinar on PLI @National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731