Breaking news
लखनऊ : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश वापस लाने में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को यह बताएं कि राज्य का गुनहगार आखिर किस कारण से पंजाब में संरक्षण पा रहा है?
मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना बुधवार को विधानसभा में योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के लिए अब कोई जगह नहीं है। जो माफिया पहले की सरकार में बैठ कर गौरव की अनुभूति करते थे, वही अब उप्र में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी तरफ पंजाब की कांग्रेस सरकार उप्र के माफियाओं पर मेहरबान है। उन्हें बचाने की कोशिश में लगी है, ऐसा करना न्यायपालिका के कार्य में हस्तक्षेप का अनैतिक प्रयास है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का ‘‘बेशर्मी’’ से बचाव कर रही है और विभिन्न मामलों में मुकदमों की सुनवाई का सामना करने के लिए उसे उत्तर प्रदेश नहीं भेज रही है। अंसारी रंगदारी के एक कथित मामले में पंजाब के रूपनगर जिला जेल में बंद है।
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के सम्बंध में चर्चा करते हुए विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2016 के सापेक्ष वर्ष 2020 में अपराधों में बहुत कमी आई है।
उन्होंने कहा कि 2016 की अपेक्षा आज यूपी में डकैती के मामलों में 67.68 प्रतिशत, लूट में 66.39 प्रतिशत, हत्या में 25.88 प्रतिशत, बलवा में 30.25 प्रतिशत और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों में 41.51 प्रतिशत की कमी आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्नाव में जो घटना हुई, उसका पर्दाफाश हो चुका है। फिर भी कुछ लोग इसमें राजनीति करने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया के पूरे मामले को देखा है कि 85 फीसदी ट्वीट उत्तर प्रदेश के बाहर से थे और दुनिया के उन देशों के भी थे, जो भारत के हितैषी नहीं हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश से ट्वीट आए।
योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश की न्यायपालिका के प्रति विश्वास की जीत है। राम मंदिर निर्माण में पूरे देश से लोग सहर्ष सहयोग कर रहे हैं।
कोविड-19: एक वर्ष बाद भारत में स्थिति और विकट, मामलों में बढ़ोतरी, वायरस के नये स्वरूप आये सामने
कोविड-19 को लेकर केंद्र-महाराष्ट्र को दोषारोपण में समय नहीं गंवाना चाहिए : उप मुख्यमंत्री
राजस्थान  /   57 seconds ago
राजस्थान सरकार ने कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी
पश्चिम बंगाल  /   2 minutes ago
बंगाल ममता बनर्जी को प्यार करता है: डेरेक ओ ब्रायन
दिल्ली  /   6 minutes ago
कोविड-19: एक वर्ष बाद भारत में स्थिति और विकट, मामलों में बढ़ोतरी, वायरस के नये स्वरूप आये सामने
दिल्ली  /   7 minutes ago
ऑनलाइन विवाद समाधान से न्याय प्रक्रिया विकेंद्रित होगी : न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
महाराष्ट्र  /   10 minutes ago
कोविड-19 को लेकर केंद्र-महाराष्ट्र को दोषारोपण में समय नहीं गंवाना चाहिए : उप मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश  /   2 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   2 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   2 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   6 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   7 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   6 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   7 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   1 months ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   5 hours ago
West Bengal 4th Phase Voting: बंगाल का संग्राम: चौथे चरण की वोटिंग जारी@National Duniya
देश  /   10 hours ago
Corona Vaccine को लेकर सियासत| ‘वैक्सीन की कमी वाली बात गलत’@National Duniya
देश  /   23 hours ago
‘ओडिशा इतिहास’ का हिन्दी वर्जन लॉन्च| PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें @National Duniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election 2021: BJP का बंगाल ‘विजय प्रण’| ममता पर शाह का वार@National Duniya
देश  /   1 days ago
कोरोना से हाहाकार: आज से कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन@National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731