चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि वह अपने पीछे समर्पण, विनम्रता और प्रतिबद्धता की एक महान व गौरवशाली विरासत छोड़ गई हैं।

महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन को लेकर इंग्लैंड और शाही परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी अपने पीछे समर्पण, विनम्रता तथा प्रतिबद्धता की एक महान व गौरवशाली विरासत छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’