नयी दिल्ली, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वह सोमवार को 49 वर्ष के हो गए।