चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा की नई टीम तैयार, 10 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष बनाया

New team of Rajasthan BJP


जयपुर, 2 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की टीम में बदलाव किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में कुछ बदलाव किए गए तो कुछ नए चेहरों को शामिल कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। नई टीम के विस्तार में 10 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही एससी मोर्चा ने भी अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर निकाली गई सूची में 10 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिसमें नारायण पंचारिया, बालक नाथ, चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, सरदार अजय पाल सिंह, प्रभु लाल सैनी, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा, नाहर सिंह जोधा का नाम शामिल हैं। वहीं, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बागड़ी, संतोष अहलावत, ओम प्रकाश भड़ाना को बनाया गया है। जबकि, विजेंद्र पूनिया, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, अनंत राम बिश्नोई, सांवर राम देवासी, अनुसूया गोस्वामी, अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मिथिलेश गौतम, अदन सिंह भाटी, अनीता कटारा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया को बनाया गया है।

दूसरी तरफ, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भी अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में सात प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिसमें रामकृष्ण वर्मा, ओमप्रकाश जेदिया, शैलेंद्र चौहान, बीएल नवल, ललित लखवाल, भजनलाल रोलन और अंजू जाटव शामिल है। वहीं, तीन महामंत्री मुकेश गर्ग, लालाराम बैरवा और मुकेश किराड़, जबकि सात प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, मुकेश सिंदल, सूबे सिंह मैरोडिया, दिनेश वर्मा, मोटनदास नायक, मदन गोपाल झंझोट, प्रकाश मेघवाल शामिल किए गए हैं। कोषाध्यक्ष मेघाराम परमार, सह कोषाध्यक्ष राकेश बिदावत को बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश राजवंशी और प्रदेश कार्यालय मंत्री राम अवतार कुलदीप और मीरा किराड़, किरण डांगी, हेमराज गंगवाल, राजपाल सांवरिया, राजेंद्र वाल्मीकि, कांता सोनवाल, भगवान दास मेघवाल, बिरमा नायक, सुमन कोली, किशन मेघवाल, प्रेम प्रकाश चौहान को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर