Breaking news
नयी दिल्ली :खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ को प्राथमिकता दी जाएगी।
रीजीजू ने कहा कि देश को स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजने की उम्मीद है। तोक्यो ओलंपिक का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।
रीजीजू ने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक हो या फिर कोई अन्य बड़ी प्रतियोगिता, ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों के साथ सहायक स्टाफ को प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि इनका समय तय है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी और हम स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस पर बात करेंगे।’’
रीजीजू ने कहा, ‘‘हमें सुनिश्चित करेंगे कि सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों और आयोजकों को अहमियत दी जाए जिससे की उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।’’
मंत्री ने कहा कि वह आगामी महीनों में और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन चाहते हैं क्योंकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताएं होने वाली हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक क्वालीफिफेशन मुकाबले होंगे। इसलिए मैं चाहता हूं कि अब अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो, बेशक, सभी सुरक्षा कदमों के साथ।’’
रीजीजू ने कहा, ‘‘मैं पहले ही राष्ट्रीय खेल महासंघों और भारतीय ओलंपिक संघ को कह चुका हूं कि भारत में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना बनाएं। और हम पूरा समर्थन देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लॉकडाउन खत्म हो चुका है, हम खेल गतिविधियां शुरू कर रहे हैं। दिल्ली हाफ मैराथन बेहद महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। दिल्ली सरकार और खेल मंत्रालय समर्थन कर रहा है, हम इस प्रतियोगिता का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं और किसी अन्य खेल प्रतियोगिता का भी।’’
खेल मंत्री ने कहा कि भारत में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए पृथकवास के नियमों में छूट दी जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में होने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हम पृथकवास के नियमों में छूट देंगे लेकिन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और नियमों को तोड़े बगैर। हम अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।’’
रीजीजू ने कहा कि भारत तोक्यो ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजेगा और 100 से अधिक खिलाड़ी पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
DON'T MISS
DON'T MISS
रुपया छह पैसे की तेजी के साथ करीब पांच माह के उव्व ज्स्तर 72.99 रुपये प्रति डॉलर पर
देश  /   1 minutes ago
उच्चतम न्यायालय भाजपा पार्षद की याचिका पर सुनवाई करेगा
देश  /   39 minutes ago
रुपया छह पैसे की तेजी के साथ करीब पांच माह के उव्व ज्स्तर 72.99 रुपये प्रति डॉलर पर
महाराष्ट्र  /   49 minutes ago
अर्नब के खिलाफ मामला दर्ज करा कर ‘मर्दानगी’ दिखाएं : शिवसेना ने भाजपा से कहा
तमिलनाडु  /   52 minutes ago
शशिकला की रिहाई से तमिलनाडु की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: अलागिरी
देश  /   57 minutes ago
भारत को कद बढ़ने के साथ ज्यादा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना होगा : सेना प्रमुख
उत्तर प्रदेश  /   8 days ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   8 days ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   8 days ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   4 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   5 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   3 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   5 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
राजस्थान  /   1 months ago
कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
देश  /   5 hours ago
Corona Vaccination: PM मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   5 hours ago
Shaheed Diwas: 30 जनवरी को दो मिनट के लिए 'थम' जाएगा पूरा देश|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
India-China: क्यों चीन से डरते हैं PM मोदी| विपक्ष के निशाने पर मोदी| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Rahul Gandhi PC: कांग्रेस की बुकलेट|'खेती का खून तीन काले कानून'|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
चीन ने भारत में बसाया नया गांव| ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाएंगे नेताजी की जयंती| 2PM Bulletin
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731