रामेश्वरम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु वन विभाग और तटरक्षक ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का समुद्री जीव (सी कुकंबर) बरामद किया है, जिसे तस्करी कर श्रीलंका ले जाये जाने की आशंका थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गश्त लगाने के दौरान, यहां पम्बन के पास संदिग्ध रूप से जाती हुई एक नौका दिखाई पड़ी, जिसकी जानकारी तटरक्षक को दी गई।

उन्होंने कहा कि जब तटरक्षक कर्मियों ने नाव की जांच की तो उस पर कोई व्यक्ति नहीं था और डेढ़ किलोग्राम का ‘सी कुकंबर’ बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है।