चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

स्टालिन ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव को भी बधाई दी। स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने पर तिरु (श्री) योगी आदित्यनाथ को हार्दिक बधाई। तिरु अखिलेश यादव को पार्टी के पुनर्निर्माण और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जीवंत विपक्ष की भूमिका निभाने को लेकर मेरी शुभकामनाएं।’’

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।