Breaking news
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि अगर परिषद के चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक 'भागने' (क्रास वोटिंग) को तैयार हैं।
श्रावस्ती के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने वहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मुझे यह पता नहीं है कि अभी कितने उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, लेकिन अगर चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी को अपने विधायकों का सम्मान करना पड़ेगा। उनके विधायक भागने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें (विधायक) पता है कि बहुतों का टिकट 2022 में कट जाएगा।”
उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अगर किसी और दल ने अपने उम्मीदवार उतारे तो मतदान की स्थिति आ सकती है अन्यथा भाजपा और सपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।
किसानों के मसले पर यादव ने कहा कि भाजपा से पूछिए कि धान का एमएसपी कहां दिलवाया, एक जगह भी बता दीजिए।
यादव ने कहा कि भाजपा मिस्ड कॉल पर सदस्यता देती है लेकिन वह मोबाइल नंबर कहां है जिस पर किसानों को एमएसपी (फसलो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिल जाए। यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन छोटे दलों के लिए गुंजाइश रखेगी और रास्ता खुला रखेगी।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ समझौते के सवाल पर यादव ने कहा, “मैं अपनी पुरानी बात पर कायम हूं। उनके (शिवपाल) लिए भी रास्ता खुला है और अगर उनके अलावा कोई जीतने लायक उम्मीदवार होगा तो उसे भी मौका देंगे और विचार करेंगे।” यादव ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर शिवपाल यादव को मंत्री पद दिया जाएगा।
कोरोना टीके के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “ हमें वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन सरकार से शिकायत है और मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूछना चाहता हूं कि गरीबों को मुफ्त टीका कब लगेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को मुफ्त टीका नहीं लगाना चाहती है।
प्रधानमंत्री मोदी भारत और बांग्लादेश के बीच बने ‘मैत्री सेतु’ का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे
तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश  /   2 minutes ago
क्षिप्रा नदी के पानी में हुए कुछ धमाके, धुआं निकलने के साथ-साथ दिखी चमकदार रोशनी
उत्तराखंड  /   6 minutes ago
कालिका में देश का पहला वन चिकित्सा केंद्र शुरू
देश  /   10 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी भारत और बांग्लादेश के बीच बने ‘मैत्री सेतु’ का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे
देश  /   19 minutes ago
कम हो सकती है संसद सत्र की अवधि
मध्य प्रदेश  /   22 minutes ago
तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   5 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   23 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
दिल्ली  /   1 days ago
Delhi Education Board: CM अरविंद केजरीवाल ने बताया क्यों खास होगा दिल्ली का बोर्ड@NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election 2021: TMC छोड़कर बीजेपी में आए दिनेश त्रिवेदी|ममता पर साधा निशाना@National Duniya
देश  /   1 days ago
फिर सताने लगा कोरोना का खौफ| राहुल के निशाने पर मोदी सरकार@NationalDuniya
महाराष्ट्र  /   1 days ago
सुशांत केस में NCB का बड़ा कदम| चुनावी दंगल, TMC की पहली लिस्ट जारी @National Duniya
देश  /   2 days ago
कांग्रेस का मोदी सरकार पर ‘शायराना’ तंज|PM Modi addresses webinar on PLI @National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731