किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं मोदी और योगी

Modi and Yogi are the biggest well-wishers of farmers


- ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन



मीरजापुर, 12 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन मंगलवार को लालगंज ब्लॉक सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा के जिला प्रभारी विपुल सिंह ने कहा कि मोदी और योगी किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने की।



भाजपा जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा के जिला प्रभारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने यूरिया की किल्लत को हल करते हुए नीम कोटेड यूरिया शुरू किया। नैनो यूरिया का प्रचलन शुरू करवाया। उर्वरक की कीमतों में सब्सिडी बढ़ाकर स्थिर बनाए रखा। सोइल हेल्थ कार्ड बना कर किसानों को उर्वरक और खरपतवार नाशक की सही जानकारी की व्यवस्था की। संचालन नागेश्वर तिवारी ने किया।



इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जयन्त कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रशांत, मानस दुबे, जिला मंत्री नीरज सिंह, आदर्श बघेल, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे समेत मंडल अध्यक्ष और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।



हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/सियाराम