अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का और विराट ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। इसके अलावा दोनों नैनीताल के कैंचीधाम भी पहुंचे।

बता दें कि अनुष्का और विराट को नीम करोली बाबा के आश्रम से बहुत आस्था है। समय मिलने पर दोनों वहां जरूर पहुंचते हैं।

नीम करोली बाबा के भक्त हैं अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आजकल रिलीजियस टूर पर हैं। दोनों को कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां से दोनों सीधे उत्तराखंड पहुंचे।

उत्तराखंड पहुंचने के बाद दोनों ककड़ी घाट पर स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने वहां हनुमान जी के मंदिर के सामने मत्था टेका।

विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा के प्रति बहुत आस्था है इसलिए टाइम मिलने पर दोनों नीम करोली बाबा के आश्रम जरूर जाते हैं।

कौन हैं नीम करोली बाबा

नीम करोली बाबा देश के बड़े संतो में से एक माने जाते हैं। उनके भक्त उन्हें दिव्य पुरूष भी मानते हैं। उत्तराखंड के ककड़ी धाम स्थित उनके आश्रम में देश विदेश से भक्त पहुंचते रहते हैं।

पीएम मोदी समेत एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया राबर्ट्स भी उनके भक्तों में से एक हैं। नीम करोली बाबा हनुमान जी के उपासक थे।

उनके भक्त तो उन्हें ही हनुमान जी का रूप मानते हैं। हालांकि नीम करोली बाबा अब संसार में नहीं हैं लेकिन उनके भक्तों उन्हें अभी भी पूरी श्रद्धा से याद करते हैं।

दोनों ने लोकल फैंस के साथ तस्वीरे खिंचाई

अनुष्का और विराट के उत्तराखंड टूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में दोनों लोकल फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराते देखे जा रहे हैं। इस दौरान दोनों वुलेन ऑउटफिट्स में नजर आ रहे हैं।

वहां के लोकल्स ने अनुष्का और विराट से उनका ऑटोग्राफ्स भी लिया।

2017 में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 2017 में हुई थी। दोनों ने करीब तीन साल एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया।

मां बनने के बाद से ही अनुष्का फिल्मों से गायब हैं लेकिन वो अब जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बेस्ड है।