कांग्रेसियों का चुनाव में न उतरना भाजपा को वाक ओवर देना है : विरेंद्र सिंह बिष्ट

Congressmen not contesting elections is giving walk  


देहरादून, 07 मार्च (हि.स.)। भले ही लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभिक बाजी मार ली है। कांग्रेस के नेता अब तक अपना प्रत्याशी भी नहीं खोज पाए हैं, जिसके कारण लगता है कि कांग्रेस भाजपा को वाकओवर देने के प्रयास में है।



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री विरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची में पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए बाकि दो सीटों पर भी भाजपा के पास कई उम्मीदवार है लेकिन कांग्रेस से चुनाव ना लड़ने के इच्छुक नेता टिकट रोकने की पैरवी कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के कई नेता लोकसभा चुनाव नही लड़ने के अपने स्टैंड पर अड़े हुए हैं। ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा फिलहाल मुश्किल में नजर आ रही है। अभी तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नही होने पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। भाजपा का कहना है की कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने का साहस नही जुटा पा रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट का कहना है, कांग्रेस के नेताओं का चुनाव ना लड़ना एक तरीके से वाकओवर है, कांग्रेस नेताओं को पता है की जमानत जब्त होगी, भाजपा हर सीट पांच लाख के अंतर से चुनाव जीतेगी।



हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज