अलीपुरद्वार, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिले के दलगांव चाय बागान के दलमुनि डिवीजन में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुआ गुरुवार को वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।





स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से तेंदुए का के खौफ से सभी घरों में कैद होने को मजबूर हो गए थे कई बार तेंदुए ने मवेशियों पर भी हमला किया था। कई लोग तो तेंदुए के हमले बाल-बाल बच गए थे। जिसके बाद वन विभाग को इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की गई थी। वन विभाग ने मांग को मानते हुए चाय बागान के सेक्शन नंबर-6 में पिंजरा लगा दिया था। गुरुवार सुबह उक्त पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा