फारबिसगंज/अररिया, 16 अप्रैल(हि.स.)। मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए स्थानीय केशरी टोला में आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व सह नवाह संकीर्तन व हवन के आठवें दिन मंगलवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ यज्ञ स्थल प स्थापित भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की दर्शन कर पूजा-अर्चना में करते रहे।

इस मौके पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी सहित कई गणमान्य लोग आयोजन स्थल पहुंचकर भगवान विष्णु के विराट रूप सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा- अर्चना कर सुख सम्रद्धि की कामना की। वहीं यज्ञस्थल में अनवरत पिछले आठ दिनों से जारी हरे राम हरे रामा-हरे कृष्ण हरे कृष्णा की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल जगह- जगह तैनात नज़र आये।

आयोजन समिति के दर्जनों कार्यकर्ता रात-दिन आयोजन को सफल करने में जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया की यज्ञ का समापन के दिन शहर में प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभयात्रा निकलेगी, जिसकी तैयारी जोरों से जारी है। आपको बता दें कि मानव कल्याणार्य एवं विश्व शांति हेतु प्रतिवर्ष इस पुनीत तिथि पर यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है और यह उसके गौरवशाली इतिहास का 35वां वर्ष है।



हिन्दुस्थान समाचार/ प्रिंस कुमार/चंदा