महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 21 को, मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा होंगे शामिल

On April 21, CM Sai will participate in the Mahavir Mahotsav


जैन समाज की बच्चियों और महिलाओं सीख रही आत्मरक्षा के गुण

दुर्ग, 16 अप्रैल (हि.स.)। जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब परिसर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति से बैनर तले जैन समाज की महिलाओं एवं बच्चियों ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रही हैं। यह शिविर पांच दिवस 15 से 19 अप्रैल तक चलेगा। आत्मरक्षा के अलग -अलग गुर सिखाते हुए प्रशिक्षक अमलेदु तालुकदार ने इस विषय अनेक विधा की जानकारी दी। वहीं समिति दुर्ग द्वारा 21 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय व उपमुख्यमंत्री शर्मा शामिल होंगे।

समिति अध्यक्ष अजय श्रीमाल ने बताया कि 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलने वाले इस महिला सशक्तिकरण आत्मरक्षा शिविर में बालिकाओं एवं महिलाओं ने अपनी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया गया। अनेक विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा कैसे करना है का ज्ञान अमलेदु तालुकदार ने सिखाया।



कार्यक्रम के प्रारंभ में संत उप प्रवर्तक डॉ. सतीश मुनि ने मंगल पाठ के श्रवण कर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। सोमवार के प्रशिक्षण शिविर में डॉ. मानसी गुलाटी विशेष रूप से अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुई। डॉक्टर गुलाटी ने कहा परिस्थितियों ऐसी बन गई है कि हर समाज की महिलाओं एवं बच्चियों को प्रशिक्षण प्राप्त करना नितांत आवश्यक है जो हमें आत्मनिर्भर बनाने में ऐसा प्रशिक्षण मददगार साबित होगा। डॉ. गुलाटी ने महिलाओं एवं बच्चियों की शारीरिक समस्याओं पर भी चर्चा की बच्चों के गर्भ में आने से लेकर 60 साल तक की उम्र तक महिलाओं को अपनी देखरेख कैसे करना है अनेक उदाहरणों के माध्यम से सारगर्भित जानकारी दी और उनके अनेक उपाय बताए।

जैन समाज के द्वारा इस तरह के आयोजनों पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा जैन बच्ची एवं महिलाएं इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही है यह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। महिला सशक्तिकरण के इस शिविर में ऋषभ कोटड़िया, पूजा सतीश बैद, कल्पना ओसवाल, दीपिका साँखला, शिखा पाटनी, सपना श्रीमाल, अतुल लोढ़ा, प्रचल मरोटी का विशेष सहयोग रहा।



भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के बैनर तले समाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हो गया है। इसी क्रम में सकल जैन समाज के सहयोग से सामूहिक सामायिक एवं नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन अहिंसा यात्रा भगवान महावीर एवं जैन धर्म की जयघोष साथ निकाली जा रही हे, जिसमें जैन समाज के सभी वर्ग के लोग बच्चे युवक, युवतियां व महिलाएं बढ़ चढ़कर सभी आयोजनों में भाग ले रही हैं।

21 अप्रैल को होने वाले महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव,ललीत चंद्राकर पूर्व विधायक अरुण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल जन्म कल्याणक के महोत्सव में अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल