यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह कार्य-प्रणाली में चल रहे बिखराव को नियंत्रित कराने वाला है। इस क्रम में अपनी कुछ भूलों को भी सुधारने की चेष्टा करेंगे। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। जहां कहीं धन रुका हुआ है, वहां से प्राप्ति के प्रयास करेंगे। घर-परिवार में जीवनचर्या को व्यवस्थित करेंगे और अन्य सदस्यों को भी प्रेरित करेंगे। इस सप्ताह चंद्रमा राशि से ग्यारहवें और बारहवें रहेंगे और  इस सप्ताह के अंत में मंगल व चंद्रमा दोनों ही आपकी राशि में आ जाएंगे, कार्यों में विस्तार होगा। अटके हुए कार्य बनेंगे और खर्च का बोझ कम होगा। संतान का सहयोग मिलेगा अथवा अनुयायी वर्ग आपकी अधिक मदद करेगा। अब आप परिस्थितियों के बदल जाने से स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे। जो व्यर्थ खर्च के मार्ग या कार्य हैं उन पर अंकुश लगाने का प्रबंध करेंगे। नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह कुछ परिवर्तन कारक है। व्यर्थ की जिम्मेदारियों से मुक्ति मिलेगी और अपने उत्थान के विषय में नया सोचेंगे। स्वास्थ्य में और यदि कोई विवाद चल रहे हैं तो अब राहत मिलेगी। दैनिक आमदनी में सुधार होगा।

वृषभ - यह सप्ताह अपनी सोच-चिंतन और ऊर्जा तंत्र को साधकर, सदुपयोग करने का है। सूर्य अब राशि से अष्टम में हैं। अब आपका क्रियात्मक पक्ष अधिक सक्रिय है। भावनाओं के भंवर में उलझ कर स्वयं का अहित न करें। कुछ व्यक्तिगत रिश्ते दांव पर रहेंगे और कुछ प्रश्नों को जन्म देंगे। आपको स्थिर बुद्धि से काम लेना है, अकारण क्रोध नहीं करना है। दूरदर्शिता रखकर कुल हानि या लाभ का विचार कर घटनाक्रम को सम्हालना उचित होगा। इस सप्ताह सामुहिक उपक्रमों में या कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी और अपनी लोकप्रियता के लिए कार्य करेंगे। सोच के विपरीत किसी यात्रा का कार्यक्रम बनाना पड़ सकता है। बहुत मितव्यता के साथ चलते हुए भी अचानक कोई भारी खर्चे का दबाव बन सकता है। भाग्य स्थान में शनि व गुरु लगभग समान अंशों पर हैं, लेकिन शनि बली हैं, इसलिए काम-काज में वृद्धि होगी। कार्य तंत्र को मजबूत करेंगे, यद्यपि अभी लाभ सीमित ही रहेगा। विवादित मामलों को किसी भी कीमत पर समाप्त करने की सोचेंगे। जिनसे अपेक्षा है, उनसे सहयोग मिलेगा। अर्थ प्राप्ति के भी नए अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा। स्वास्थ्य में कुछ ऊंच-नीच बनी रहेगी।

मिथुन - यह सप्ताह बाधित चल रहे कार्यों में तेजी लाने वाला है। चंद्रमा अब अनुकूल हैं, मानसिक दबाव कम होगा। सूर्य राशि से सप्तम में हैं और राशि स्वामी बुध अभी भी अस्त हैं। किसी निर्णय लेने में घबराहट उत्पन्न होगी परंतु निर्णय हित में रहेगा, इसलिए हिम्मत से काम लें। शनि व गुरु राशि से अष्टम में हैं परंतु अब वे कुंभ नवांश में हैं। आध्यात्मिक कृपा के सहारे छोटी-बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए मनोबल को ऊंचा रखना आवश्यक है। मंगल राशि से अब ग्यारहवें आने वाले हैं। कार्यों से अर्थ प्राप्ति होगी व कुछ कार्यों को साधने हेतु बाहर से भी धन प्रबंध करेंगे। आप हर काम को अनुशासित ढंग से करने की चेष्टा करेंगे। राशि स्वामी के अस्त रहने से कुछ निर्णय लेने में आत्मबल कमजोर लगेगा परंतु हिम्मत से आपको काम लेना होगा। संतान का काम आगे बढ़ेगा, यद्यपि कुछ बाधाएं रहेंगी। शनि की दृष्टि लगातार पंचम भाव पर है। संतान की शिक्षा व आचरण को लेकर चिंता सी बनी रहेगी। घर-परिवार में कुछ समस्या रहेगी परंतु निदान भी होगा। नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर अब राहत मिलेगी। व्यर्थ की जिम्मेदारियों से मुक्ति मिलेगी। अब आप अतिरिक्त आय वृद्धि के लिए विचार करेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

कर्क - सप्ताह आरम्भ से ही कोई  बाधा  उत्पन्न होगी और उसके निराकरण के लिए अधिक लोगों से सम्पर्क साधेंगे। इस समय चहूं-ओर आपकी धैर्य व विवेक की परीक्षा होगी। परिस्थितिवश व्यक्तित्व में परिवर्तन करेंगे। यहां ऊहापोह रहेगी कि बड़े काम में हाथ डाला जाए या नहीं। वर्तमान घटनाक्रम से किसी भी तरह बाहर निकलने की चेष्टा करेंगे। आपकी योजना इस समय पूरी तरह लाभ केन्द्रित रहने वाली है। उचित-अनुचित का ध्यान रखना परमावश्यक है, क्योंकि आवश्यकतावश आपसे कोई कानूनी गलती हो सकती है। यह सप्ताह आर्थिक लेन-देन में सुधार कराने वाला है। किसी अज्ञात कारणवश अनावश्यक खर्चा भी होगा। दूसरे शहरों या विदेशों से सम्पर्क बढ़ाएंगे। यात्रा की सोचेंगे और आय वृद्धि का प्रयास करेंगे। भागीदारी के मामलों में धैर्य और गम्भीरता से विचार करना होगा, वरना कोई निर्णय गलत हो सकता है। सप्ताह का आरम्भ जितना कठिन है, उत्तराद्र्ध उतना ही सहज रहने वाला है, इसलिए बड़े निर्णय उसी समय लें तो अच्छा है। नौकरी करते हैं तो अब सहयोग बढ़ेगा, काम बढ़ेगा और उसी अनुरुप आय व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में ऊंच-नीच बनी रहेगी। शत्रु विवाद या कर्ज का कोई मसला उलझ रहा है तो उसके सुलझाने में मदद मिलेगी।

सिंह - इस सप्ताह हर निर्णय बड़ी सावधानी से लेना होगा। राशि से दशम राहु पर गुुरु का दृष्टि प्रभाव है। अपने कार्य क्षेत्र में कुछ संशोधन या परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। पूर्व में लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों का पुनर्निरीक्षण करेंगे और खामियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक किसी ऋण के जाल में ना ही उलझे तो बेहतर होगा। इस सप्ताह के अंत में मंगल राशि से नवम आ जाएंगे और कोई अच्छा निर्णय लेने में आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह मध्य बेहद कठिन है। स्वास्थ्य का पाया भी प्रभावित होगा, आर्थिक दबाव भी महसूस होगा। किसी प्रिय रिश्ते में ऊंच-नीच देखने को मिलेगी परंतु तात्कालिक निर्णय न लेकर और समस्या को टाल देने से कुछ सरल मार्ग अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी करते हैं तो अपने मन में चल रहे व्यर्थ प्रपंचों से बाहर आकर यथार्थता के धरातल पर सोचकर काम करने में ही फायदा है, कल्पनालोक में रहकर समय नष्ट न करें। पारिवारिक रिश्तों में कुछ वैपरीत्य देखने को मिलेगा। किसी भी सदस्य के प्रति कोई तात्कालिक बड़ी राय मन में न रखें।

कन्या - इस सप्ताह अपनी कार्य प्रणाली और जीवन प्रणाली दोनों ही तरफ से चल रही लापरवाही पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। यदि अब भी आप नहीं सम्हले तो कोई बड़ी आफत आ सकती है। चिंतन के एक नए दौर से आप गुजर रहे हैं। अब तक के किए गए कार्यों का पुनर्मूल्यांकन कर भविष्य के लिए शीघ्र ही योजनाओं का क्रियान्वयन आवश्यक है। यदि आप स्वयं कार्य के प्रति समर्पित रहे तो सहयोगियों या अधीनस्थ से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में चल रहा कोई मतभेद अब समाप्त हो सकेगा परंतु विश्वास की वृद्धि हेतु आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अभी शुक्र, राहु-केतु अक्ष पर स्थित हैं, इसलिए अर्थतंत्र प्रभावित रहेगा। आमदनी कम और खर्च की अधिकता रहेगी। यदि स्वयं कोई नौकरी करते हैं तो इस सप्ताह अधिकारी या मालिक की प्रसन्नता आप पर रहेगी। आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी आगे कुछ नए आय वर्धक उत्तरदायित्व प्राप्त होंगे। नए क्षेत्रों से आय सम्भावित है। सप्ताह मध्य में राशि से सप्तम चंद्रमा कोई यात्रा करवा सकते हैं परंतु यात्रा में कुछ असुविधा का सामना भी होगा। माता के स्वास्थ्य और व्यवहार की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य में आपके कुछ छोटी-मोटी समस्या रहेगी परंतु पूर्ण ऊर्जा से आप कार्य करते रहेंगे।

तुला - यह सप्ताह लक्ष्य केन्द्रित होकर कार्य करने का है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए अत्यधिक हितकारी हो सकती है। सम्भवत: कोई ऐसा निर्णय करेंगे, जिससे बहुत अधिक भाग-दौड़ न करनी पड़े और एक जगह रूक कर काम करने का अधिक समय मिले। कोई कर्ज संबंधी बात यदि उलझ रही है तो वह किसी की मदद से सुलझेगी अथवा किसी साझा या संधि का प्रस्ताव आपके लिए मददगार सिद्ध हो सकता है। यह समय परिश्रमपूर्ण है, थकावट बनी रहेगी परंतु आवश्यकतावश आप कार्य करते रहेंगे। साझेदारी का कोई व्यापार है तो उसमें वृद्धि होगी अथवा नए संधि प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जो भी कार्यावसर प्राप्त हो उसे गम्भीरता से लेना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यकुशलता प्रकट करनी होगी, अतिरिक्त योग्यता का प्रदर्शन आवश्यक है। मान-सम्मान बढ़ेगा, कुछ लोग प्रतिस्पद्र्धा भी करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।

वृश्चिक - यह सप्ताह सहयोग और मदद लेकर अपने कार्यों को गति देने का है। स्वाभाविक तत्परता हानिकारक हो सकती है। सूर्य और बुध अब आपकी राशि से दूसरे हैं और मंगल भी इसी सप्ताह राशि परिवर्तन कर आपकी राशि को बल प्रदान करेंगे। अब कार्यो में कठिनता कम होगी। किसी संगठनात्मक बड़ी कार्यवाही करने की योजना बनाएंगे। संतान से मतभेद समाप्त होंगे। अर्थ प्रबंध हेतु थोड़ी मशक्कत करनी होगी। लाभ होगा परंतु फिर भी आवश्यकतावश कोई ऋण प्रबंध करने की सोचेंगे। धन प्रबंध हो भी जाएगा। पारिवारिक कोई गतिरोध उत्पन्न होगा परंतु उसका समाधान भी हो जाएगा। संतान के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। कोई शत्रु विवाद चल रहा है तो वह समाधान की ओर बढ़ेगा। इस समय यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की अनुकूलता रहेगी परंतु उनके दिशा-निर्देश मानने में कुछ असुविधा महसूस होगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी, स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस समय कड़वा सच बोलने से परहेज रखें, वरना कोई रिश्ता बाधक बन सकता है।

धनु - यह सप्ताह विवेकपूर्ण समय संयोजन का है। हर प्रकार से ध्यान रखें कि व्यर्थ के कार्यो में समय नष्ट न हो। श्रम की अधिकता रहेगी। काम-काज में अधिक ऊर्जा व सहयोग की आवश्यकता रहेगी। आपके प्रभाव व अधिकार में वृद्धि होगी परंतु इसकी कीमत भी मेहनत के रूप में अदा करनी होगी। अटके चल रहे धन की प्राप्ति होगी और कोई रुका हुआ कार्य सम्पन्न कर सकेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा अथवा व कुछ अच्छा करेंगे और उन्हें सफलता भी मिलेगी। कार्य व्यवसाय में खर्चा करेंगे। सूर्य अब आपकी राशि में हैं और श्रेष्ठ चिंतन कर उचित क्रियान्वयन की ओर प्रेरित करेंगे। सप्ताह मध्य में पारिवारिक कोई अशांति सी रहेगी परंतु उसका समाधान भी हो जाएगा।  मंगल अब राशि से पंचम आ जाएंगे। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी परंतु स्वास्थ्य का पाया थोड़ा प्रभावित हो सकता है। घर में किसी संसाधन की दरकार है परंतु अभी आप उसे टाले ही रखेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो अब थोड़ी प्रशंसा बढ़ेगी, काम में मन लगेगा, लाभ भी होगा। कुछ दौड़-भाग भी अधिक करनी होगी। वरीष्ठजनों की सलाह व मदद भी मिलेगी। दैनिक रोजी कमाने वालों की आय बढ़ेगी।

मकर - यह सप्ताह आय-व्यय में संतुलन बनाते हुए कार्य करने का है। शनि के साथ गुरु भी अब आपकी राशि में अनुकूल परिणाम देने की स्थिति में हैं। पारिवारिक अशांति पर अंकुश लगेगा। आपको सीमा से बाहर जाकर कोई आश्वासन देना होगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा, सुधार भी होगा। किसी कानूनी गलती का अवश्य ध्यान रखना होगा। राशि से चौथे मंगल और पंचम राहु संतान की तरफ से कोई असुविधा का कारण हो सकते हैं। संधि के नए प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आमदनी दुगनी होगी परंतु खर्चा भी कहीं अधिक होगा। अपनी जमा पूंजी का प्रयोग भी करेंगे। अष्टमेश सूर्य अब राशि से बारहवें हैं और व्यावसायिक यात्राएं होंगी परंतु आधी ही सफलता मिलेगी। इस सप्ताह परिजनों से मिलेंगे, उनकी मदद करेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। प्रतिष्ठा हेतु कुछ खर्चा भी करेंगे। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में गति बढ़ेगी। किसी सम्पत्ति का क्रय या विक्रय अब हो सकेगा। व्यक्तिगत रूप से अपने स्वास्थ्य हेतु कोई नया प्रयोग भी करेंगे। जीवनसाथी के मनोबल को ऊंचा करने में थोड़ी दिक्कत सी रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आस-पास चल रहे वातावरण में उलझकर समय बर्बाद न करें।  अपने कार्य पर ही अधिक ध्यान दें, अन्यथा आपको उलाहना सुनना पड़ सकता है।

कुंभ - यह सप्ताह अनुकूलतापूर्ण है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय अच्छा है। आर्थिक दबाव महसूस करेंगे परंतु फिर भी कार्य को आगे बढ़ाने में फायदा सम्भावित है। मित्रों के सहयोग से किसी कार्य के बनने की उम्मीद है। आप हर कार्य को परिश्रम से साधने की चेष्टा करेंगे। आपके प्रयास दुगने हो जाएंगे पंरतु फिर भी लाभ के लिए कुछ प्रतीक्षा करनी ही होगी। निराशा को स्वयं पर प्रभावी न होने दें। सूर्य अब राशि से ग्यारहवें हैं और आप यही सोचेंगे कि आपकी हर यात्रा या मीटिंग लाभकारी हो जाए। कार्य तंत्र में सुधार करेंगे और कोई संसाधन जोडऩे का प्रयास करेंगे। आपकी बातों से नाराज चल रहे लोगों को अब मनाने में सफल हो सकते हैं। सप्ताह मध्य में धन प्राप्ति की उम्मीद है। यदि कहीं से कोई धन रुका हुआ है तो वह आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दान, पुण्य करने का अवसर भी प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो अब आपके पक्ष में अच्छे निर्णय लिए जाएंगे। अपनी कार्य-प्रणाली को सुधारेंगे और अतिरिक्त तकनीकी प्रयोग कर श्रेष्ठ परिणाम देने की चेष्टा करेंगे। जिससे औरों से अधिक आगे निकल सके। दैनिक आमदनी में सुधार होगा।

मीन - यह सप्ताह श्रमसाध्य और खर्चीला है। आप कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में हैं। भाग्यवृद्धि और उन्नति के प्रयास अब गति पकड़ेंगे और सफलता की उम्मीद भी बढ़ जाएगी। वरीष्ठजनों की सलाह हितकारी सिद्ध होगी, वे आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक घटनाक्रम में सुधार होगा। संतान से उम्मीद बढ़ेगी परंतु अभी वे आपको संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। किसी भी तरह का आश्वासन देने से पूर्व दो बार अवश्य सोचें, कहीं वह आप पर ही भारी न पड़ जाए। इस सप्ताह किसी बड़े आर्थिक नाम की ओर प्रयास आरम्भ करेंगे, लेकिन किसी को मध्यस्थता देनी होगी और कुछ आर्थिक प्रलोभन भी देना होगा। राशि स्वामी गुरु भी शनि के साथ हैं और राहु से दृष्ट हैं, इसलिए किसी रोग के निदान हेतु अच्छे दर्जे की जांच भी करानी पढ़ सकती है, चिकित्सा पद्धति में भी परिवर्तन सम्भव है। यदि नौकरी करते हैं तो पद-वृद्धि और अधिकार वृद्धि के निर्णय आपके पक्ष में होंगे। कुछ असुविधाओं पर ध्यान न देकर परिश्रम हेतु उपस्थित होना ही होगा। खर्चे पर अंकुश सप्ताहांत तक हो सकेगा और दैनिक आय को व्यवस्थित करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा।