हमारी सरकार आने के बाद 2 हजार रुपए हर महीने हर महिला को कांग्रेस पार्टी देगी। हर महीने 200 यूनिट बिजली हर परिवार को देंगे। हर महीने 10 किलो चावल हर परिवार के सदस्य को हम देंगे। सबसे जरूरी, हर महीने 3 हजार रुपए हर ग्रेजुएट को हम देंगे और डिप्लोमा वालों को 1500 रुपए देंगे:

भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये कम से कम 40% कमीशन लेते हैं, जो भी काम करते हैं। पहली बार ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने चिट्ठी का जवाब नही दिया।

अब जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, ये(भाजपा) उस सरकार को नहीं खरीद पाएंगे क्योंकि इसमें 150 सीटें आएंगी। भाजपा की 40% कमीशन की जो आदत है, उनकी 40 सीटें आने वाली है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, विजयपुरा, कर्नाटक