बेलगावी(कर्नाटक): रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसने सत्ता में आने के लिए ‘मजहब’ का इस्तेमाल किया।.

सिंह ने विपक्षी पार्टी को कर्नाटक की सत्ता में रहने के दौरान धार्मिक आधार पर चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए किया गया था।.