बेंगलुरू : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने रविवार को कहा कि इथियोपिया के नागरिक जिसके यहां मंकीपॉक्स से संक्रमित होने का संदेह किया जा रहा था, वह चिकनपॉक्स से पीड़ित पाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित देशों से आने वाले सभी यात्रियों की आगमन पर जांच की जा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ इथियोपिया से इस माह की शुरुआत में आए एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स से जुड़े लक्षण दिखाई देने के बाद उसकी जांच की गई। उसकी जांच की रिपोर्ट आ गई है जिसमें उसके चिकनपॉक्स से पीड़ित होने की बात सामने आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रभावित देशों से बेंगलुरु अथवा मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले सभी ऐसे यात्री जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं, उनकी जांच की जा रही है....।’’

लक्षण दिखाई देने के बाद से ही इथियोपिया के नागरिक को एक निजी अस्पताल में अलग वार्ड में रखा गया है।