पुणे: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में पांच साल का एक बच्चा सोमवार शाम एक बोरवेल में गिर गया और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पुणे शहर से लगभग 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील अंतर्गत कोपर्डी गांव में बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अभियान चला रही है।.