बालक खेलते खेलते चूल्हे के पास पहुंचा, उबलता पानी गिरने से तीन वर्षीय बालक की मौत

Three year old boy dies due to falling boiling water


भरतपुर, 9 मार्च (हि.स.)। नगर क्षेत्र के समीप जालूकी थाना के सेमला कला गांव में उबलता पानी गिरने से तीन साल के बालक की मौत हो गई। झुलसने के बाद बच्चे को हॉस्पिटल लाया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।

पिता साहून खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनका तीन साल का बेटा आरिज घर के आंगन में खेल रहा था। वह खेलते खेलते चूल्हे के ऊपर बर्तन में गर्म पानी तक पहुंच गया। खेल-खेल में उसने भगोने पर झपट्टा मारा। तब उबलता पानी उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह झुलस गया। बाद में बच्चे को अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां शुक्रवार शाम तक बच्चे की तबीयत में कुछ सुधार हुआ था लेकिन रात को तबीयत बिगड़ती गई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। जिस समय बच्चा गर्म पानी से झुलसा उस दौरान घर में सिर्फ बच्चे का पिता और भुआ मौजूद थी। बाकी लोग नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही बच्चा चिल्लाया तो तुरंत भाग के पिता साहून खान ने बच्चे को संभाला। वह काफी झुलस गया था। शाहुन खान का विवाह करीब छह साल पहले हुआ था। जिसके यह इकलौता बेटा था।



हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर