यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह कुछ थकावटपूर्ण है। एक तरफ स्वास्थ्य में ऊंच-नीच बनी रहेगी तो दूसरी तरफ कार्य व्यवसाय में दबाव सा रहेगा। व्यावसायिक अवसरों की प्राप्ति हेतु तत्परता रखनी होगी, आर्थिक दबाव या कुछ अभाव सा महसूस होगा। सरकारी क्षेत्रों में अटके हुए कार्य सप्ताह मध्य के उपरांत बन सकते हैं। राशि से बारहवें और आठवें ग्रहों की स्थिति अवरोध प्रकट करती रहेगी परंतु आप आगे बढ़ते रहेंगे। किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करके कोई बड़ा जोखिम न लें, अपनी सामर्थ्य और योग्यता के अनुरूप निर्णय लेवेें। राशि से दशम चल रहे बृहस्पति अस्त हो रहे हैं। घर-परिवार की कुछ समस्याएं अचानक उभर सकती हैं। साझेदारी के कार्यों में कुछ सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन संबंधी कार्य में छल की सम्भावना है। नौकरी करते हैं तो कमजोरी या मजबूरी प्रकट न हो इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ धैर्य पूर्ण व्यवहार रखें।

वृषभ -  इस सप्ताह हर दिशा में चौकन्ना रहना होगा। कर्ज के मामले में कोई बात फिर अटक सकती है। साझेदारी या संधि के व्यापार में या कार्य में कोई पुनर्विचार करना होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में और स्वास्थ्य में परिवर्तन होगा। किसी सरकारी बाधा का अंदेशा है तो उससे मुक्त होने का हर सम्भव प्रयास करें, नहीं तो बड़ी गलती सिद्ध हो सकती है। सूर्य अब राशि से अष्टम आने वाले हैं। पारिवारिक घटनाक्रम थोड़ा गर्म सा रहेगा। स्वास्थ्य में नरमी सी रहेगी, उससे अधिक थोड़ा मानसिक तनाव भी रह सकता है। इस सप्ताह पूजा-पाठ का स्तर बढ़ाकर रखना होगा, दैनिक आय लगभग होती रहेगी। नौकरी करते हैं तो अपने काम पर ही केन्द्रित रहना होगा। अपनी योग्यता व कौशल का यत्र-तत्र प्रसाद न बांटे, न ही किसी के भार को अपने सिर पर लें। खर्चे जो आवश्यक हैं, उन्हीं पर विचार करें।

मिथुन - यह सप्ताह अनुकूलतापूर्ण है। कार्य-व्यवसाय में तरक्की होगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहयोगियों के साथ संबंधों को बनाए रखने हेतु कुछ त्याग करना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य व व्यवहार में कुछ तेजी सी रहेगी। आमदनी का स्तर बढ़ेगा। कर्ज के लेन-देन की बात हो सकती है। भूमि-भवन के कार्य में सफलता मिलेगी। राशि से अष्टम गुरु अस्त हो रहे हैं। आर्थिक गणित को बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी होगी। व्यावसायिक संधि या ग्राहकों से थोड़ी सख्ती बरतनी होगी, वे भुगतान में कोई टामलटोल कर सकते हैं। राशि स्वामी बुध अभी अस्त ही हैं, आप स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, सावधानी रखें वरना कोई बड़ी बात आ सकती है। नौकरी करते हैं तो आपका कद बढ़ेगा। कोई आपके हितकारी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। मेहनत और परिश्रम की अधिकती बनी रहेगी। एक साथ कई कार्य सम्हालने पड़ेंगे।

कर्क - इस सप्ताह अपने स्वभाव और धैर्य का परीक्षण करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक परिस्थितियों में तालमेल बनाकर रखना होगा। पारिवारिक कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। अभी अपनी महत्वाकांक्षाओं को गोपनीय रखने का समय है। किसी भी तरह के कार्य को साधने में सौदेबाजी देखने को मिलेगी। संतान की तरफ से कोई चिंता हो सकती है। उनको बाधा और अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। कोई शत्रु विवाद चल रहा है तो उसका समाधान होगा। अपने कार्य तंत्र को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। तात्कालिक कोई आमदनी होगी, जिससे कोई अटका हुआ काम बन जाएगा। नौकरी करते हैं तो बजाए सहकर्मियों से उलझने या नियोजक के प्रति विपरीत धारणा बनाने के, अपने कार्य को कौशल के साथ पूर्ण करने में ही फायदा है।

सिंह - यह सप्ताह अनुकूल जाने वाला है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। आमदनी का स्तर बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मतभेद शांत होंगे। पद-प्रतिष्ठा का अवसर प्राप्त होगा। कार्य-प्रणाली में थोड़ी सावधानी अपेक्षित है, कोई चोट-खरोंच आ सकती है। राशि से दशम राहु पर सूर्य का प्रभाव किसी कानूनी बाधा का संकेत दे रहा है, सावधानी रखें। सूर्य सप्ताह मध्य में ही रािश से पंचम आ जाएंगे। लोग अब आपकी बात सुनने लगेंगे। संतान को कोई सफलता मिलेगी या उनको चल रही बाधा का समाधान होगा। इस सप्ताह अमावस्या आपकी राशि से चौथी राशि में है। घर-परिवार में कोई विशेष घटनाक्रम उत्पन्न हो सकता है। राशि से छठे गुुरु अस्त होने वाले हैं, यदि कोई ऋण के लेन-देन की बात चल रही हो तो शीघ्रता से काम लें। ससुराल में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी का ध्यान रखना होगा। नौकरी करते हैं तो केवल स्वविवेक से निर्णय लें। पर-प्रेरित होकर या सुनी-सुनाई बातों के आधार पर कोई काम न बिगाड़े।

कन्या - इस सप्ताह आर्थिक दबाव को साधने में बाहरी सहयोग या मदद मिलेगी। किसी अटके हुए कार्य की परिणति होगी। किसी बात पर पारिवारिक मतभेद झेलने होंगे, विद्वान या गुुरु की सलाह लें। अपने क्रोध या आवेश को अभी सुरक्षित दबाकर रखना ही उचित है। जीवनसाथी को चिकित्सा परामर्श लेना पड़ सकता है। राशि से चौथे सूर्य किसी भूमि-भवन संबंधी विवाद का कारण बन सकते हैं। इस सप्ताह कई विषयों पर एक साथ विचार करना आपकी मजबूरी होगी। सम्भवत: कुछ कामों में चूक भी होगी। इस सप्ताह सर्वोत्तमता की अपेक्षा केवल ठीक से काम पूर्ण हो जाए यही ध्येय रखना होगा। नौकरी करते हैं तो वरीष्ठजनों से संबंध अच्छे होंगे परंतु किसी सहकर्मी द्वारा कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

तुला - यह सप्ताह अर्थ-प्रधान है, अर्थ-प्रबंधन में कौशल का परिचय देना होगा। किसी विशेषज्ञ या प्रिय हितकारी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी निर्णय को लेने में जो संशय या भय बना हुआ था, उसका समाधान हो सकेगा। चौथे गुरु वरीष्ठजनों की आपके प्रति अनुकूलता बढ़ाएंगे। लेकिन शनि के प्रभाव से अभी आपका कोई भी मार्ग सरल नहीं रहेगा। कोई शत्रु विवाद है या किसी शत्रु के कारण कोई चिंता है तो उसका निराकरण कर सकेंगे। सूर्य अब राशि से तीसरे हैं, शत्रुहंता भी हैं। कोई प्रिय संबंध में खटास इस बात से आ सकती है कि आपने अपनी इच्छा प्रकट कर दी। सप्ताह मध्य में चंद्रमा बेहद प्रतिकूल हैं। इन दिनों कोई आर्थिक संकट उत्पन्न होगा परंतु उसका उचित समाधान भी निकल आएगा। नौकरी करते हैं तो कोई आक्षेप या उलाहना सुनना पड़ सकता है। दैनिक आय लगभग समान सी रहेगी, परंतु खर्चा अधिक।

वृश्चिक - यह सप्ताह दौड़-भाग कराने वाला है। कार्य-व्यवसाय के कारण यात्रा सम्भावित है। साथ ही अपनी मर्जी से कोई मनोरंजक यात्रा कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई नया प्रयोग करेंगे। आपकी राशि में कई ग्रह अभी चल रहे हैं। आप कुछ विश्राम की सोचेंगे परंतु तभी ऐसा कार्य उत्पन्न होगा जिसे टालना सम्भव नहीं। किसी से धन प्राप्ति की उम्मीद अधिक न रखें, आधा-अधूरा ही प्राप्त होगा। घर के किसी बुजुर्ग या माता की चिंता हो सकती है। पारिवारिक और व्यावसायिक खींचतान बनी रहेगी परंतु आत्मविश्वास के सहारे आप कार्य साध लेंगे। नौकरी करते हैं तो अब वरीष्ठ लोग आपकी बात भी सुनेंगे और सहायता व सहयोग भी करेंगे। कोई महंगी वस्तु खरीदने का मन हो रहा है तो थोड़ी प्रतीक्षा रखें।

धनु- यह सप्ताह अपनी पिछली गलतियों या भूल को सुधारने वाला है जो नाराज चल रहे हैं उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे। कुछ गंभीर दस्तावेजों का पुनर्निरीक्षण आपको करना होगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे परंतु प्राप्ति में कुछ समय लगेगा। इस सप्ताह आमदनी सीमित है परंतु खर्चा अधिक है। भाग्य वृद्धि के संकेत मिलेंगे। सरकारी लोगों से काम बनेंगे। कोई कानूनी अड़चन चल रही है तो उसका समाधान कर लेंगे। नहीं चाहते हुए भी कोई यात्रा का प्रस्ताव स्वीकार करना होगा। पिता के स्वास्थ्य में परिवर्तन चिंता कारक हो सकता है। संधि या बाहर के शहरों या विदेश व्यापार में गति आएगी, संबंध सुधरेंगे। नौकरी करते हैं तो कोई बड़ी उम्मीद या इच्छा पूर्ति की आशा न रखें, जो चल रहा है उसमें संतुष्ट रहें। अधिकारीजन अभी पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अनुभवी लोगों की सलाह से काम करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

मकर - यह सप्ताह विवेकपूर्ण कार्यप्रणाली रखते हुए कार्यों को सम्पादित करने का है। किसी भी कारण का विलम्ब हानिकारक हो सकता है। जो अधिकारी जब बुलाएं तभी पहुंचना होगा अथवा काम बिगड़ जाएगा। एक से अधिक मार्गों से आय हो सकती है। राशि से अष्टमेश सूर्य व चंद्रमा सप्ताहांत में राशि से बारहवें रहकर कोई अवरोध ला सकते हैं। थोड़ी आर्थिक हानि भी हो सकती है। यद्यपि खर्चे का दबाव अब क्रमश: कम होता जा रहा है। कुछ कठिन भुगतान हो जाने से राहत महसूस होगी। कार्य-प्रणाली में सुधार करेंगे। कर्मचारियों के हित में कोई निर्णय करेंगे। नए व्यावसायिक संबंधों पर ध्यान देंगे। भावावेश में आकर न तो कोई निर्णय करें और न ही कोई वक्तव्य देवें। नौकरी करते हैं तो कार्य प्रणाली में रचनात्मकता लानी होगी। सहकर्मियों व अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।

कुंभ - यह सप्ताह राहत देने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आमदनी का स्तर सुधरेगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यों में चल रहे अवरोधों का समाधान होगा। बुजुर्गों या वरीष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आपकी लापरवाही के कारण किसी विषय पर उलाहना भी सुनने को मिलेगा। आपके किसी वक्तव्य से कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम परमावश्यक है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। अर्थकारी कोई निर्णय लेने में भय-व्याप्त होगा, परंतु हिम्मत रखी तो पार लग सकती है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। नौकरी करते हैं तो चहूं ओर सतर्कता बरतनी होगी। आपके राशि स्वामी शुभ नवांश में हैं। पुराने सम्पर्कों का लाभ लिया जा सकता है।

मीन - यह सप्ताह अपनी जीवनी शक्ति को महसूस कर हिम्मत की वृद्धि करनी होगी। निर्णय लेने में अब भय न रखें। अभी किसी पर भी पूर्ण भरोसा न करें परंतु चिर-परिचित किसी एक पर भरोसा करना ही होगा। जो भी कार्य अथवा निर्णय  लेना है उसमें शीघ्रता रखें, विलम्ब किया तो पछतावा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुजुर्गों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा। कुछ नए लोगों से गर्मजोशी से मिलेंगे और अपना हित साधने की कोशिश करेंगे। क्रोध-आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। यह मानकर चलें कि सब कुछ आपके वश में नहीं है। रिश्तों के धागे कच्चे होते हैं, जरा सा स्वार्थ खटास ला सकता है, यह ध्यान रखें। नौकरी करते हैं तो उन्नति या प्रतिष्ठा बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। अपनी समस्त ऊर्जा व योग्यता का प्रयोग परमावश्यक है।